BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दावत-ए-इस्लामी इंडिया का अजीमुश्शान.. <<     KHABAR : नीमच में 21 जून को होगी नीट-यूजी पुनः.. <<     मध्य प्रदेश में मानसून के लिए अभी और.. <<     KHABAR : 22 जून को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : घटिया निर्माण पर कलेक्टर सख्त, इंजीनियर.. <<     कसरावद में मोहर्रम 1448 हिजरी की तैयारियां.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : महेश नवमी महोत्सव के तहत 20 जून को होगा.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, रूपपुरा और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     मुरैना में रेत माफिया पर सबसे बड़ा शिकंजा,.. <<     REPORT : कोटडाबुजुर्ग में अवैध पेड़ कटाई का आरोप,.. <<     NEWS : कल्याण नगरी में सजेगा आस्था का महाकुंभ, 1.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान के चतुर्थ दंगल.. <<     NEWS : गुरमत शिक्षा शिविर का समापन, गुरबाणी, सिख.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती एवं कृषक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2024, 7:14 pm
BIG REPORT : जिले के 10 कच्चे मार्गों से जुड़ी जनता आज भी डामरीकरण सड़क के लिए तरस रही, जिला कलेक्टर को लिखित में प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती ने करवाया अवगत, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। नीमच जिले के खेरमालिया से बामनबर्डी, ग्वाल तालाब से पिराना, रातडिया से बोरखेड़ी पानेरी, विसलवास खुर्द से घसुडी बामनी, बरखेड़ा सोंधिया से चल्दू, तालखेड़ा से बरखेड़ा सोंधिया, पिपलिया जागीर से खडवेलिया, बांसखेड़ा से सकरानी जागीर, बमोरा से भीमाखेड़ी, पालसोडा से जैतपुरा सहित कई ग्रामीणों की जनता आज भी डामरीकरण सड़कों के लिए तरस रही है। बारिश के मौसम में कच्ची उबड़-खाबड़ धूल भरी किचड़ से दलदल भरी सड़कों से गुजरना पड़ रहा है।इन मार्गों को डामरीकरण हेतु जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना निधि से जोड़ डामरीकरण हेतु आम जनता की लड़ाई लड़ने वाले प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती ने लिखा पत्र। 
ग्रामीण क्षेत्रों की जनता सड़क के अभाव में आवागमन में भारी कठिनाइयों को भुगतना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में किचड़ के कारण छोटे-छोटे बच्चों, महिलाओं एवं वृद्धजनों को ऐसे दलदल मार्ग से गुजरना दुश्वार हो गया है। इन सभी भारी कठिनाइयों को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती ने उक्त मार्गों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जोड़ कर डामरीकरण सड़कों का निर्माण हेतु जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को यथोचित कार्यवाही हेतु लिखित में प्रपत्र प्रेषित किया गया। 
बाहेती ने प्रपत्र में कहा गया है कि अगर इन मार्गों को डामरीकरण सड़कों में तब्दील कर दिया जाए तो न केवल स्थानीय लोगों की सुविधा बढ़ाएगा बल्कि इससे व्यापार और कृषि गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा जिससे क्षेत्र का समग्र विकास भी संभव होगा। बाहेती के प्रपत्र को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने तत्काल महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को पत्र भेजकर उक्त ग्रामीणों की कच्ची उबड़-खाबड़ सड़कों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना निधि से डामरीकरण हेतु भेजा। जिला कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौका स्थल का अवलोकन हेतु निर्देश भी किया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE