BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दावत-ए-इस्लामी इंडिया का अजीमुश्शान.. <<     KHABAR : नीमच में 21 जून को होगी नीट-यूजी पुनः.. <<     मध्य प्रदेश में मानसून के लिए अभी और.. <<     KHABAR : 22 जून को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : घटिया निर्माण पर कलेक्टर सख्त, इंजीनियर.. <<     कसरावद में मोहर्रम 1448 हिजरी की तैयारियां.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : महेश नवमी महोत्सव के तहत 20 जून को होगा.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, रूपपुरा और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     मुरैना में रेत माफिया पर सबसे बड़ा शिकंजा,.. <<     REPORT : कोटडाबुजुर्ग में अवैध पेड़ कटाई का आरोप,.. <<     NEWS : कल्याण नगरी में सजेगा आस्था का महाकुंभ, 1.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान के चतुर्थ दंगल.. <<     NEWS : गुरमत शिक्षा शिविर का समापन, गुरबाणी, सिख.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती एवं कृषक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2024, 10:52 am
BIG REPORT : खस्ताहाल- नीमच-सिंगोली 85 किलोमीटर सड़क मार्ग चला पुनः मुश्कों भव की राह पर, लोगों को सटल वाले जमाने की दिला रहा है याद, बड़े-बड़े गड्ढे और धुल के उड़ते गुबार के बीच बढ़ती दुर्घटनाएं, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। शहर से निकल रहा एमपीआरडीसी का मार्ग स्वर्ण चतृर्भूज योजना जेसे आधुनिक युग में उत्कृष्ट सड़क बनने की बजाय अब पुरी तरह से जर्जर होकर नष्ट हो चुका है। थोड़ी बहुत कसर और बाकी थी जिसे जल निगम की गांधी सागर जल योजना ने पुरा कर पुरी सड़क को तबाह कर दिया है जगह जगह से सड़क किनारे खाई खोदकर पाइप लाइन डाल दी। विभाग ने इसको लेकर अपने कान भी खड़े नहीं किए और कोई आपत्ती भी नही दर्ज कराई कि कल को यह पाईप लाईन सड़क चोड़ीकरण के दौरान बीचो बीच में आजायेगी  तब सड़क मार्ग और पाईप लाईन का क्या होगा। 

बड़े बड़े गड्ढे और धुल के उड़ते गुबार-
बड़े बड़े गड्ढे और धुल के उड़ते गुबार इस मार्ग की पहचान बन चुकी है। इस पर भी आस की टक टकी यह है कि करीब तीन सो करोड़ रुपए की लागत से इस सड़क की काया कल्प होने वाली है। सुत्रों के हवाले से ऐसी बातें भी चली और टेंडर भी काल किये गये पर  यह सब अभी भी केवल कागजों में ही है धरातल पर तो बड़ी बड़ी दरारो एवं गड्ढों वाली सड़क है जरुर है नजर आ रही है जिससे अब लोगों ने मूव कर लिया है। वाहन चालक अब इस खस्ताहाल सड़क मार्ग को छोड़कर दुसरे रास्ते चुन रहे हैं। 

85 किलोमीटर की सड़क राजस्थान को मण्डी से जोड़ती-
एमपीआरडीसी की नीमच से सिंगोली सड़क की लंबाई करीब पिचयासी किलोमीटर है। इस पिचयासी किलोमीटर की धुरी में नीमच मालखेड़ा नेवड़ निपानिया सेमली चंन्द्रावत सरवानियां महाराज गणेशपुरा मोरवन दड़ोली लक्ष्मीपुरा डिकेन रतनगढ़ अथवा उमर ताल सिंगोली गांव तथा तीन नगर परिषद क्षेत्र तो आते ही हैं लेकिन साथ साथ यह मार्ग राजस्थान के लोगों को नीमच कृषि मण्डी और व्यापार से सिधे सिधे जोड़ता है। करीब पन्द्रह साल पहले इस सड़क मार्ग का नवीन निर्माण किया गया था। इससे पहले यह मार्ग मण्डी बोर्ड के सहयोग से दिलीप बिल्डकॉन भोपाल द्वारा बनाया गया था। इससे पहले यह मार्ग केवल सिंगल मार्ग हुआ करता था और सरवानियां से नीमच की बीस किलोमीटर की दुरी तय करने में तब के जमाने की मध्यप्रदेश सड़क परिवहन निगम की सटल बस करीब ढैड़ घंटा लगाती थी। अब पुनः सालों बाद सटल के जैसे वैसे के वैसे हालात बन गए हैं।
 
पुनः मुश्कों भव की राह पर एमपीआरडीसी की सड़क- 
हमारे बड़े बुजूर्ग गांव में एक कहावत करते थे कि पुनः मुश्कों भवरू , इस कहावत के मायने यूं होते थे  कि एक गुरु जी के आश्रम में एक मुशक ( चुंहा) रहता था गुरु जी पहुंची हुई हस्ती थी तो उन्होंने मुशक की सेवा से प्रसन्न होकर उसे इंसान बना दिया और कहा आश्रम में रहकर  दिन दुखियों की सेवा करो । थोड़े दिन तो मुशक सुत सावल में रहकर सेवा चाकरी करता रहा लेकिन एक दिन वो अपनी पिछली कहानी भुल भूला गया और आंखें दिखाने लगा , उसका सुत सावल बिगड़ गया। गुरुजी ने अपने कमंडल से उस इंसान पर पानी छिटकते हुए कहा कि पुनः मुश्कों भवरू। मतलब गुरु जी ने चुहे से इंसान बने हुए को पुनः चुहा बना दिया , वो की वो गती इस सड़क मार्ग की हो गई है। ये सड़क मार्ग भी पुनः मुश्कों भव की राह पर चल पड़ा है और इस सड़क की मिल्कियत वाला विभाग एमपीआरडीसी कबुतर की तरह आने वाले संकट को आंखें मुंदकर देख कर सोच रहा है कि सड़क अपने आप ठीक हो जायेगी।

करीब चार हजार वाहन चालकों को दिक्कत-
नीमच जिला मुख्यालय को बेगूं कोटा राजस्थान से जोड़ने वाले इस सड़क मार्ग पर रोजाना करीब चार हजार वाहन निकलते हैं जिनमें कृषि मण्डी में आने वाले वाहनों के साथ साथ नीमच के व्यापार को बढ़ावा देने वाले वाहनों की आवाजाही भी बड़ी संख्या में रहती हैं लेकिन इस मार्ग की खस्ताहालत वाहन चालकों को भारी दिक्कत दे रही है। रोजाना कई वाहनों में टुट फुट के अलावा दुर्घटनाएं घट रही है। इस मार्ग पर एक अनुमान के अनुसार लगभग चार हजार वाहन रोजाना आवाजाही करते हैं। एमपीआरडीसी के अनुसार लोएस्ट टेंडर लगने के कारण सड़क निर्माण में दिक्कत आ रही है वहीं इसकी बिगड़ी हुई दशा को देखकर कोई भी ठेकेदार आगे नहीं आ रहा है। एजीएम मनवानी के मुताबिक जल्दी ही सड़क निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE