चित्तौड़गढ़। निकटवर्ती गांव मानपुरा निवासी बाबुलाल गर्ग, लोकेश गर्ग ने अपने पिता स्व. गोवर्धनलाल गर्ग की पूण्यस्मृति में गुरूवार को प्रातः गांव के ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक अलमारी सप्रेम भेंट की।
इस मौके पर विद्यालय संस्था प्रधान प्रदीप कुमार शर्मा, जमनालाल खटीक, लालचंद सैनी द्वारा स्व. गोवर्धनलाल गर्ग के पुत्र बाबुलाल, लोकेश का एवं अध्यापिका निर्मला शर्मा एवं दीपिका द्वारा स्व. गोवर्धनलाल गर्ग की धर्मपत्नी रतनी देवी एवं पुत्रवधुओं का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
इस मौके पर गर्ग के पौत्र वैदिक, पौत्री अक्षिता, विद्यालय के स्टाफकर्मी पिंकी कुमारी गुर्जर, मधु झामर, विनीता ईनाणी, रश्मि व्यास, निर्मला मीणा, रजनी कुमारी खोखर, गिरिराज मेघवाल, भंवर दास वैष्णव, सरोज कुमारी सैनी, यशोदा खटीक एवं विद्यार्थी आदि उपस्थित थे। अंत में संस्थाप्रधान द्वारा द्वारा भामाशाह गर्ग परिवार का आभार व्यक्त किया गया।