BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2024, 4:04 pm
NEWS : भक्ति, शक्ति, त्याग एवं बलिदान की नगरी चित्तौडग़ढ़ में हुआ तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की संगठन यात्रा का आगमन, टीपीएफ ब्रांच अध्यक्ष ने किया भव्य स्वागत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भक्ति, शक्ति, त्याग एवं बलिदान की नगरी चित्तौडग़ढ़ में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की संगठन यात्रा में बुधवार 27 नवम्बर को राष्ट्रीय अध्यक्ष हिम्मत जैन, महामंत्री मनीष कोठारी, उपाध्यक्ष विजय नाहटा, सहमंत्री राकेश सूतरिया का आगमन हुआ। टीपीएफ ब्रांच अध्यक्ष डॉ अतुल खाब्या ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान टीपीएफ राष्ट्रीय अध्यक्ष हिम्मत जैन ने टीपीएफ के शाईन की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने इन्वॉल्व यू मैटर थीम पर जोर देते हुए कहा कि यह अभियान सदस्यों को टीपीएफ से जोड़ने और समाजोपयोगी कार्यों में उनकी सहभागिता सुनिचित करने का प्रयास है। उन्होंने चिकित्सा, शिक्षा, और नेटवर्किंग जैसे क्षेत्रों में टीपीएफ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। राष्ट्रीय महामंत्री मनीष कोठारी ने टीपीएफ में ब्रांच की क्या पॉलिसी है? किस तरीके से वह काम करें? इसकी विस्तृत जानकारी दी। महामंत्री विजय नाहटा ने बताया कि वर्तमान में टीपीएफ के 11000 से भी अधिक मेम्बर है जो की प्रोफेशनल मेंबर्स में सबसे बड़ी संस्था के रूप में है।
राष्ट्रीय सहमंत्री राकेश सुतरिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कोर विजन मेंबर्स को रिकॉनेक्ट करने के बारे में बताया। फ्यूचरा हेड ऋतु सुराणा ने आयुष ढीलीवाल और स्नेहल जैन को मेम्बर बनाया।
कार्यक्रम में फेलो मेंबर उदित जैन, सेंट्रल जोन उपाध्यक्ष डॉ प्रियंका ढीलीवाल, निवर्तमान अध्यक्ष अनु सुराना, डॉ ऋतु खाब्या, मुदित जैन उपस्थित थे। संचालन अंकिता जैन ने किया। ब्रांच मंत्री शानू सुराना ने आभार जताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE