मंदसौर। जिले की सीतामऊ तहसील क्षेत्र में एक ओर जीवित लड़की की गौरनी का मामला सामने आया है। सीतामऊ तहसील के अंतर्गत शक्कर खेड़ी गांव में एक लड़की दूसरे लड़के के साथ भागकर शादी करने से परिवारजनों ने उसकी जीवित गौरनी का कार्यक्रम रखा है, जिसकी सोशल मीडिया पर गौरनी पत्रिका भी वायरल हो रही है।
ओंकारलाल पाटीदार ने बताया कि उमेश पाटीदार की बहन भगवती दिनांक 25/11/2024 सोमवार को दीपक पिता जगदीश पाटीदार (मेवाड़ा) तितरोद के साथ चली गई है। इसीलिए उसकी गोरनी का कार्यक्रम रखा गया है। गोरनी कार्यक्रम मिती अगहन विदी अमावस्या रविवार दिनांक-01/12/2024 को प्रातः 9 बजे रखा गया है।
