BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : घटिया निर्माण पर कलेक्टर सख्त, इंजीनियर.. <<     कसरावद में मोहर्रम 1448 हिजरी की तैयारियां.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : महेश नवमी महोत्सव के तहत 20 जून को होगा.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, रूपपुरा और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     मुरैना में रेत माफिया पर सबसे बड़ा शिकंजा,.. <<     REPORT : कोटडाबुजुर्ग में अवैध पेड़ कटाई का आरोप,.. <<     NEWS : कल्याण नगरी में सजेगा आस्था का महाकुंभ, 1.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान के चतुर्थ दंगल.. <<     NEWS : गुरमत शिक्षा शिविर का समापन, गुरबाणी, सिख.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती एवं कृषक.. <<     KHABAR : ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद विकास ठप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नशामुक्त भारत सप्ताह, नीमच जिले में दूसरे.. <<     BIG NEWS : देश सेवा का सपना हुआ साकार, नवचयनित.. <<     NEWS : कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2024, 1:08 pm
NEWS : मेवाड़ की पावन धरा परा दिसंबर माह की इस तारीख को होगा बड़ा आयोजन, बजरंग दल जुटा तैयारियों में, बैठक में लिया निर्णय, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नगर में आगामी 22 दिसंबर को बजरंग दल द्वारा गीता जयंती के उपलक्ष्य में शोर्य संचलन का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम के निमित विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की एक बैठक नगर के महावीर व्यायाम शाला में आयोजित हुई। विहिप नगर मंत्री अभिनन्दन काबरा ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज सोनी द्वारा की गई जिला मंत्री मदन त्रिपाठी द्वारा विधिवत रूप से ओमकार मन्त्र व विजय महामंत्र के जाप द्वारा बैठक की शुरुवात करवाई गई। बजरंग दल के विभाग संयोजक योगेश दशोरा व जिला संयोजक द्वारा कार्यक्रम की रचना बताई गई, जिसमें आगामी 22 दिसंबर को गीता जयंती के उपलक्ष्य में बजरंग दल द्वारा शोर्य संचलन का आयोजन किया जाएगा। 
बजरंग दल नगर संयोजक मोहित अरोड़ा ने बताया कि संचलन नगर के विभिन्न मार्गाे से होते हुए हजारेश्वर महादेव मन्दिर में सामूहिक हनुमान चालीसा के साथ संपन्न होगा, जिसमें बजरंग दल के कार्यकर्ता पूर्ण गणवेश में घोष की धुन पर कदम से कदम मिला कर चलेंगे। कार्यक्रम के निमित विभिन्न व्यवस्थाओ के लिए जिला सह संयोजक कैलाश जाट, अमित मीणा, सना प्रजापत, गोपाल छिपा, दिलीप जोशी, दशरथ सिंह, बबलेश शर्मा, राकेश कुमार खाब्या, रुपेश बुनकर, मुरली साहू, प्रकाश जाट, प्रकाश वैष्णव, राहुल हरिजन, महावीर कीर आदि उपस्थित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। विहिप नगर उपाध्यक्ष ज्ञानमल खटिक ने अधिक से अधिक युवाओं को बजरंग दल से जुड़ने की अपील की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE