BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2024, 4:42 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक हादसा, हैदराबाद-अजमेर ट्रेन से घर आ रहा था संजय, तभी दलौदा रेलवे स्टेशन पर हुआ कुछ ऐसा..., दुर्घटना की भनक लगते ही पहुंचे परिजन, फिर रास्ते में तोड़ा दम, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के दलौदा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात हैदराबाद-अजमेर ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक चलती ट्रेन से उतरते समय संतुलन खो बैठा था और दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दलौदा के धनोरा कॉलोनी निवासी निवासी संजय डाबी पिता नंद किशोर डाबी (33) पीथमपुर में कपड़े की फैक्ट्री में एक माह काम करने के बाद गुरुवार को ट्रेन से घर लौट रहा था। रतलाम में ट्रेन बदलने के बाद वह हैदराबाद- अजमेर गाड़ी संख्या 12720 से मंदसौर आ रहा था। दलौदा स्टेशन पर ट्रेन का स्टॉपेज नहीं होने से उसे मंदसौर होकर वापस दलौदा आना था।
दलौदा स्टेशन पर गाड़ी की रफ्तार धीमे हुई। इस दौरान घर जल्दी पहुंचने के चक्कर में संजय ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की और संतुलन खो बैठा। ट्रेन की चपेट में आ गया। उसका एक हाथ धड़ से अलग हो गया। गंभीर स्थिति में उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां से परिजन उसे उदयुपर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। मृतक के 3 और 10 वर्ष के दो बच्चे हैं। परिवार की जिम्मेदारी संजय के कंधों पर थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE