नीमच। शहर के नीमच सिटी क्षेत्र में स्थित बालिका छात्रावास में एक स्कूटी को आग लगाने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत भी जिम्मेदारों तक पहुंची है। वहीं मामले में अधीक्षक द्वारा घटना को दबाने की कोशिश करने की जानकारी भी मिली है। हालांकि खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि यह स्कूटी किस छात्रा की थी और आग लगाने वाला युवक कौन था।