नीमच। प्रधानमंत्री की भावना के अनुरूप भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा हमारी रसोई-हमारी जिम्मेदारी कार्यक्रम के अंतर्गत एलपीजी से सम्बंधित सुरक्षा के पांच मन्त्र पर कार्य करते हुए एक वृहद सेफ्टी क्लिनिक का आयोजन इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन के नीमच के स्थानीय वितरकों श्याम गैस एजेन्सी, शुभिका इण्डेन, सांवलिया इण्डेन, श्री भैरवनाथ इण्डेन, माधव इण्डेन द्वारा स्थानीय पटेल पब्लिक स्कूल नीमच में किया गया, जिसमें गैस के रखरखाव व सुरक्षा से सम्बंधित जानकारी उपस्थित बालक-बालिकाओं सहित स्टाफ को दी गई। मुख्य रूप से हमारी रसोई हमारी-जिम्मेदारी के पांच मंत्र-डिलीवरी लेते समय सिलेण्डर की जाँच, गैस चूल्हे को सिलेण्डर से ऊँचे स्थान पर रखने, इस्तेमाल के बाद रेगुलेटर बंद करने, लीकेज की आशंका पर सतर्कता एवं सावधानी रखने, सुरक्षा होज़ का इस्तेमाल करने सहित गैस लीकेज में आपातकालीन नंबर 1906 की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। साथ ही इससे सम्बंधित पेम्पलेट एवं स्टीकर सहित बालक-बालिकाओं को चॉकलेट का वितरण किया गया।