नीमच। इनरव्हील क्लब द्वारा मुकबघिर बच्चों के बीच कार्यक्रम आयोजित कर सिलाई मशीन और गर्म व ऊनी वस्त्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष रजिया अहमद के आर्थिक सहयोग से आदिवासी महिला को आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से सिलाई मशीन प्रदान की गई। वहीं अध्यक्ष तृप्ति दुआ की ओर से सर्दी के मौसम में मुकबघिर बच्चों को ऊनी स्वेटर, शाल, चद्दर, मौज़ै और नमकीन आदि भेंट किये गए। इनरव्हील क्लब द्वारा उपहार पाकर ज़रूरतमंद बच्चों के चेहरे खुशी से खिलखिला उठे।
उल्लेखनीय है कि इनरव्हील क्लब लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देता रहा है। इस अवसर पर स्वागत भाषण अध्यक्ष तृप्ति दुआ ने दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में इनरव्हील प्रार्थना का वाचन कीर्ति ढींगरा ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. माधुरी चौरसिया द्वारा ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष कुसुम कदम, पूर्व अध्यक्ष हेमांगिनी त्रिवेदी, मंजुला शर्मा, रागिनी कालरा, शोभा तोतला, नेहा गुप्ता, सिम्मी सलूजा, शारदा तौर आदि मौजूद रहे। आभार एडिटर अमरजीत कौर छाबड़ा ने व्यक्त किया।