BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2024, 1:23 pm
KHABAR : सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में महिलाएं भी हुई शामिल, घर-घर जा कर लगाए हिंदू जाग जाओ भगवा लहराओ के नारे, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा निकाल रहे हैं। विशाल जनसमूह के साथ उनकी पदयात्रा आगे बढ़ती जा रही है। इस पदयात्रा में पुरुष ही नहीं महिलाएं भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। गुना क्षेत्र से सनातन एकता मिशन व प्रथम बागेश्वर धाम महिला समिति की महिलाएं इस पदयात्रा में शामिल हुई।


हिंदुओं को एकता के सूत्र में बांधने के लिए घर-घर तक यह संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ उन्होंने ‘हिंदू जाग जाओ भगवा लहराओं के नारे लगाए’। और प्रत्येक महिला बहनों को भी इस यात्रा से जोड़ने का संकल्प लिया। सनातन हिंदू एकता के लिए जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर भी यह अभियान इन महिलाओं द्वारा चलाए जा रहा है। सभी महिलाओं ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ पैदल पदयात्रा में शामिल हुई।


बेटियों को लव जिहाद से बचाने की पट्टीकाये भी महिलाओं ने हाथ में ले रखी थी। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी उन्हें सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। और कहा कि महिला पुरुष और बच्चे सभी तक देश के कोने-कोने तक यह संदेश जाना चाहिए। ताकि इस पदयात्रा का उद्देश्य पूर्ण हो। जिसका सीधा असर भी अब देखने को मिल रहा है। हर घर घर तक इस अभियान को पहुंचाने के लिए महिलाओं ने न सिर्फ संकल्प लिया है बल्कि महिलाओं को भी इसी उद्देश्य के तहत जोड़ा जा रहा है। और जागरूकता लाई जा रही है।


गुना की बहनों ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर एक भाई के रूप में एक गुरु के रूप में जिस हिंदू सनातन एकता पदयात्रा निकाल रहे हैं, इससे देश का हर एक व्यक्ति जागरूक हो रहा है। एकता के सूत्र में बंधता जा रहा है। जगह-जगह इस पदयात्रा का स्वागत किया जा रहा है। भारी तादात में लोग इस पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं। उनका एकता का संकल्प जन-जन तक पहुंच रहा है। देश में पहली बार इतनी विशाल यात्रा देखकर महिलाओं का कहना भी यही है कि उनका मन गौरवित है। जिन्होंने इस तरह की पदयात्रा निकाल कर एक बड़ा संदेश दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE