पिपलियामंडी। महू-नीमच नेशनल हाइवे स्थित बही पार्शनाथ चौपाटी के पास एक कार नीलगाय से टकराकर असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में नीलगाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार में दो व्यक्ति सवार थे, जिन्हें हल्की चोट आई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही टोल एंबुलेंस व पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दिनेश पिता राधेश्याम जोशी निवासी जयपुर व गौरव पिता किसन शर्मा निवासी कोटा को अस्पताल पहुंचाया। दोनों युवक कार से रतलाम जा रहे थे। इसी दौरान पिपलियामंडी के पास यह हादसा हो गया।