सरवानिया महाराज। सदर बाजार जैन स्थानक भवन के पास निवास करने वाले अमृतलाल डुंगरवाल का शनिवार रात्रि में निधन हो गया। वो पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। डुंगरवाल सुरजमल डुंगरवाल के भतीजे, पारसमल, समरथमल, लक्ष्मीलाल के बड़े भाई साहब तथा हेमंत व महेंद्र राजू के पूज्य पिताजी व आयुष और उत्सव के दादाजी थे। जिनकी अंतिम यात्रा आज रविवार को प्रातः 10 बजे निज निवास सदर बाजार सरवानिया महाराज से निकली। अंतिम यात्रा में गणमान्य लोगों ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपरोक्त जानकारी पत्रकार दिनेश वीरवाल ने दी।