चित्तौड़गढ़। पाथेय कण संस्थान, जयपुर के संस्थापक व संरक्षक माणक चंद ने चित्तौड़ में समाज जागरण पत्रिका पाथेय कण के महिला सम्मान एवं सुरक्षा विशेषांक का विमोचन किया।
पाथेय कण संस्थापक माणक चन्द ने बताया कि संस्थान पिछले 37 वर्षों (1985) से पाथेय कण पत्रिका का प्रकाशन कर रहा है। एक लाख से अधिक प्रसार संख्या वाली इस पत्रिका की पहुंच राजस्थान के आधे से अधिक गांवों तक है। अतः पत्रिका की लोकप्रियता व समय की मांग को देखते हुए संस्थान ने पत्रिका समय-समय विशेषांक निकालता रहता हैं।
इस दौरान लेखिका व राष्ट्रीय सेविका समिति की चित्तौड़ विभाग विस्तारिका तनवी, सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख हर्षिता प्रजापत, दीपिका छिपा व अन्य मातृ शक्ति भी उपस्थित रहे। जिला पाथेय कण कार्य प्रमुख लव नवाल ने बताया कि पाक्षिक पत्रिका के 1 व 16 नवंबर के इस संयुक्त अंक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा द्वारा महिला गरिमा पर पारित प्रस्ताव और संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत द्वारा भारतीय विमर्श के संदर्भ में स्त्री सशक्तिकरण पर दिया गया उद्बोधन शामिल है। आलेखों के अंतर्गत नारी है शक्ति स्वरूपा, बेटी-माँ मित्रवत संबंध, महिला सुरक्षा एवं सावधानियां, लव जिहाद, वैश्विक बाजार शक्तियों द्वारा विज्ञापन में महिलाओं की गलत छवि प्रस्तुत करना, स्त्री सशक्तिकरण एवं पश्चिमी जगत का पाखण्ड और सांस्कृतिक मार्क्सवाद के तहत माय लाइफ माय चोइस का षड़यंत्र आदि विषय से संबंधित हैं।