BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2024, 11:09 am
BIG NEWS : दो माह बाद खुला राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ का भंडार, पहले दिन की गणना में निकली इतने करोड़ों की चढ़ावा राशि, भक्तों ने इस बार भी दिल खोलकर किया दान, पहली बार फुल हुए दानपात्र, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री सांवलिया जी मंदिर में शनिवार को भंडार खोला गया। भंडार से निकली राशि की काउंटिंग की गई। पहले दिन 11 करोड़ 34 लाख 75 हजार रुपयों की गिनती हुई है। रविवार को अमावस्या होने के कारण गिनती अब सोमवार को की जाएगी। बता दे कि इस बार दो महीने बाद भंडार खोला गया है। दीपावली से एक दिन पहले चतुर्दशी होने के कारण भंडार नहीं खोला गया था। फिलहाल काउंटिंग और सोने-चांदी का तौल बाकी है।

कल होगी अगली काउंटिंग-
मंडफिया स्थित मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलिया जी में शनिवार सुबह राजभोग की आरती के बाद भंडार खोला गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालक और एडीएम (प्रशासन) प्रभा गौतम, मंदिर मंडल अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, सदस्य संजय कुमार मंडोवरा, श्रीलाल पाटीदार, अशोक शर्मा, भैरूलाल सोनी, ममतेश शर्मा, मंदिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा सहित मंदिर मंडल के कई पदाधिकारी मौजूद थे। भंडार से सभी राशि बाहर निकाली गई। इन राशियों की मंदिर मंडल के कर्मचारियों और बैंक कर्मियों की काउंटिंग शुरू की, जो शाम तक चली। पहले दिन 11 करोड़ 34 लाख 74 हजार रुपयों की गिनती हुई। सभी नोट 500-500 रुपए के थे। रविवार को छुट्टी का दिन और अमावस्या की भीड़ को देखते हुए गिनती नहीं की जाएगी। अगली गिनती सोमवार को की जाएगी।

पहली बार बदलना पड़ा दानपात्र-
दीपावली के पहले दिन चतुर्दशी होने के कारण भंडार नहीं खोला जाता है। इस बार 2 महीने बाद दानपात्र खोला गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार 30 से 40 करोड़ रुपए की दानराशि निकल सकती है। पहली बार ऐसा हुआ है कि मंदिर में रखे आगे और पीछे के दानपात्र फुल हो जाने के कारण दूसरा दानपात्र लगाया गया हो। फिलहाल अभी सोने-चांदी का तौल भी नहीं हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE