नीमच। नवकार सेवा संस्थान ने किलेश्वर में दीपावली मिलन समारोह मनाया। उसके तहत जीवदया प्रकल्प में 50 किलो मक्का पक्षियों को डाली। ग्रुप द्वारा मनोरंजन गेम्स कराए गए, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में आशा मेहता, सुनीता मेहता, रेणु चौधरी, संतोष चौहान, अमृता छिंगावत, माया वीरवाल, मंजू सहलोत, कमला मोगरा, अनीता भंडारी, ललिता मोगरा सहित कई महिलाएं मौजूद थीं।