BREAKING NEWS
मुरैना में रेत माफिया पर सबसे बड़ा शिकंजा,.. <<     REPORT : कोटडाबुजुर्ग में अवैध पेड़ कटाई का आरोप,.. <<     NEWS : कल्याण नगरी में सजेगा आस्था का महाकुंभ, 1.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान के चतुर्थ दंगल.. <<     NEWS : गुरमत शिक्षा शिविर का समापन, गुरबाणी, सिख.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती एवं कृषक.. <<     KHABAR : ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद विकास ठप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नशामुक्त भारत सप्ताह, नीमच जिले में दूसरे.. <<     BIG NEWS : देश सेवा का सपना हुआ साकार, नवचयनित.. <<     NEWS : कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के.. <<     NEWS : श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने लॉन्च किए.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ और घर के बाहर खेल रहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच के डाकघरों में जून माह की इस तारीख को.. <<     खरगोन में टीईटी मुद्दे पर शिक्षकों में चिंता.. <<     शाजापुर में किसान संघ ने कृषि समस्याओं को.. <<     मुरैना जिला अस्पताल में हाई वोल्टेज.. <<     शहडोल पुलिस की जांबाजी से बची महिला की जान,.. <<     KHABAR : कलेक्टर की पहल रंग लाई, 7 परिवारों को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2024, 4:00 pm
BIG NEWS : मंदसौर के गौरव दिवस से होगी शुरूआत, मुंबई सिने प्रोड्यूसर, स्क्रिप्ट लेखक, गीतकार, अभिनेताओं ने तैयार की रूपरेखा, मालवी भाषा में होगा फिल्म का निर्माण, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। देश ने अब तक कई भाषाओं में फिल्मों का निर्माण किया है। अब मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में बोली जाने वाली मालवी भाषा में फिल्म का निर्माण किया जाएगा। इसकी शुरुआत मंदसौर के गौरव दिवस 8 दिसंबर से होगी। इस फिल्म के पोस्टर भी लॉन्च किए जाएंगे। मुंबई सिने प्रोड्यूसर, स्क्रिप्ट लेखक, गीतकार, अभिनेताओं ने मंदसौर में इसकी रूपरेखा तैयार की।

प्रोड्यूसर टीम ने लोकेशन भी देखी जहां फिल्म की शूटिंग की जाएगी। प्रोड्यूसर टीम ने बताया कि नए वर्ष 2025 से मंदसौर को सिनेमा की दुनिया में मालवी अंचल फिल्मों को  मालीवुड के नाम से पहचान मिलने जा रही है। मालीवुड अब मालवी भाषा में की बड़ी फिल्में सेल्यूलाइट के परदे पर लेकर आ रहा है।

मुंबई सिने प्रोडक्शन हाउस के निर्माता निर्देशक राजेंद्र सिंह राठौड़ ने मंदसौर में विभिन्न विधाओं के स्थानीय कलाकारों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि देश के अलग-अलग प्रदेशों की बोलियों में वहां के आंचलिक संस्कार और सभ्यता को लेकर एक से बढ़कर एक फिल्में बन रही है। जिसे दर्शकों द्वारा पसंद भी किया जा रहा है, लेकिन मालवा की अपनी बोली में मिठास है, इसकी अपनी संस्कृति और सभ्यता है, सिनेमाई दुनिया से यह क्षेत्र अछूता रहा है। अब इस क्षेत्र की संस्कृति, सभ्यता, पहनावा, बोली खान-पान और धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान को सर्किट करते हुए फिल्में बनाने का काम शुरू किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE