चित्तौड़गढ़। भारतीय मजदूर संघ चित्तौड़गढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र रावत के आकस्मिक निधन पर बाल स्वरूप हनुमान मंदिर खाकी जी की कुई के ऊपर शनिवार को उनके निधन पर सभी भक्त जनों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए महंत सुश्री उमागिरी के नेतृत्व में पंडित शिव शंकर व्यास के सानिध्य में सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया।
संगीतमय सुंदरकांड पाठ में महंत आत्मानंद गिरि हरश्याम कर्साना बलदेव मोड अजय मालू अशोक उपाध्याय मोहन भट्ट रतन शर्मा वासुदेव सिंधी सुनील सुखवाल लीलाधर बालमुकुंद जोशी सीताराम कुमावत प्रेम बाबू शर्मा सहित भक्त जनों ने मिलकर सश्वर सुंदरकांड पाठ किया पाठ के पश्चात उनकी आत्मा की शांति के लिए पुष्पांजलि अर्पित की गई।