BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2024, 5:54 pm
KHABAR : बजरंग दल प्रखंड मनासा में हुआ “रन फॉर हेल्थ” का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण, ट्रैफिक नियमों का पालन एवं नशा मुक्ति के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लगाई दौड़, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। प्रखंड में संस्कार सप्ताह के अंतर्गत बजरंग दल द्वारा  “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता,राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण जिला मंत्री कैलाश मालवीय,जिला संयोजक दुर्गेश धनगर, एएसआई राजकुमार ने कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का प्रखंड पदाधिकारी द्वारा स्वागत किया गया और कार्यक्रम की भूमिका और आगामी संगठनात्मक आयोजन की योजना विश्व हिंदू परिषद नीमच जिला मंत्री कैलाश मालवीय द्वारा रखी गई एवं उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए, नशा मुक्ति के लिए और ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे के लिए संकल्पित करवाया। उसके बाद मनासा थाना से एएसाई राजकुमार एवं आरक्षक रमेशचंद्र मालवीय द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन विषय पर सभी कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया। 
जिला सयोंजक दुर्गेश धनगर द्वारा नशा मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर विस्तृत जानकारी उपस्थित कार्यकर्ताओ को दी गई। इसके परश्चात दौड़ का आयोजन हुवा इसमे प्रथम व द्वितीय स्थान पर आने वाले कार्यकर्ता को भगवा दुपट्टे, सील्ड एवं नगद पुरुस्कार प्रदान कर समानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला विशेष सम्पर्क प्रमुख जगपाल फरक्या,जिला गोरक्षा राहुल कुशवाह,संजय जी चौरसिया जिला सेवा प्रमुख,प्रखंड सह मंत्री लक्की शर्मा,अविनाश आर्य, बजरंग दल सह सयोजक लोकेश कुशवाह,सावन चौहान, सत्संग प्रमुख कारूलाल धनगर, साप्ताहिक मिलन मोहित बिड़ला,सुरक्षा प्रमुख चयन दरक एवं प्रखंड मनासा के सभी दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड मंत्री मंगल सिंह देवड़ा ने किया एवं आभार जिला गौरक्षा प्रमुख  राहुल कुशवाह ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE