BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2024, 11:01 am
NEWS : गांधीनगर स्थित नानू नवकार भवन में महावीर जैन मंडल चित्तौड़गढ़ की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महावीर जैन मंडल चित्तौड़गढ़ की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित हुआ। गांधीनगर स्थित नानू नवकार भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में वर्ष 2024 से 2026 तक के लिए महावीर जैन मंडल चित्तौड़गढ़ के निर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र दोशी एवं उनके द्वारा गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को  मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ इंद्रमल सेठिया ने शपथ दिलाई। समारोह का प्रारंभ सामूहिक नवकार मंत्र के जाप एवं भगवान महावीर की तस्वीर  के समक्ष द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
प्रारंभ में मंच के संरक्षक मंडल के सदस्यों  किरण डांगी, रोशन लोढ़ा ,सुरेश लोढ़ा, सांवरमल बोरिया, पारस सोनी, राजेंद्र बाबेल, सी एम बोकडिया सहित अध्यक्ष राजेंद्र दोशी, महासचिव सोहनलाल पोखरण, कोषाध्यक्ष नवीन पटवारी ,नवयुवक मंडल अध्यक्ष ऐवंत मेहता ,प्रोफेशनल फोरम अध्यक्ष डॉ अरविंद सांखला एवं निवर्तमान अध्यक्ष आई एम सेठिया का ऊपरना ओढ़ा कर अभिनंदन किया गया। समारोह का संयोजन डॉ.कनक जैन एवं प्रो.सी एम रांका ने किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र जोशी ने  गुरुत्तर दायित्व उन्हें सौंपने पर समाज का आभार व्यक्त किया तथा विश्वास दिलाया कि वे तथा उनकी कार्यकारिणी समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगी। उन्होंने सर्व  सुविधाओं युक्त महावीर मंडल के नवीन भवन निर्माण,  जरूरतमंद जैन परिवारों की हर संभव मदद का प्रयास करने एवं समाज के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के लिए विशेष प्रबंध करने को अपनी प्राथमिकता बताया। महासचिव सोहनलाल पोखरना ने बैंक लेनदेन संबंधी एवं सुधर्म संघ को महावीर मंडल के सदस्य के रूप में मान्यता देने का प्रस्ताव सदन में रखा जिसे सभी ने  सर्वसम्मति से पारित किया । इसके बाद महावीर जयंती एवं महावीर मंडल को प्रभावी बनाने के लिए महेंद्र टोंगिया ,नेमीचंद्र अग्रवाल, डा आर एल मारू, अरविंद ढिल्लीवाल, डॉ ज्ञान सागर जैन, अभय संचेती आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव व्यक्त किये। अंत में संगठन मंत्री नवनीत मोदी ने आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE