चीताखेड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार (RSS) के प्रमुख अनुशांगिक संगठन भारतीय मजदूर संघ, (BMS) मध्यप्रदेश, के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर, ठेंगड़ी भवन, भोपाल (म.प्र.) द्वारा भारतीय मजदूर संघ, (BMS) जिला नीमच की कार्यकारिणी की घोषणा की गई । जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर नितिन साहू (विद्युत विभाग), जिलामंत्री सुभाष कुमावत, (कृषि विभाग), जिला कोषाध्यक्ष राजेश कुमार पोरवाल (विद्युत विभाग), जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा (स्वास्थ्य विभाग), श्याम पाटीदार (सहकारिता विभाग) निर्दोष शर्मा (कृषि विभाग नीमच), सहमंत्री देवानंदसिंह राठौर (कृषि विभाग),अरूणसिंह चौहान (जिला सहकारी बैक) प्रशांत कुशवाह(विद्युत विभाग), कार्यालय मंत्री दिलीपसिंह चौहान, (शास.महाविद्यालय नीमच), विधि सलाहकार खुमानसिंह परिहार (एडव्होकेट) को दायित्व सौपा गया है। उक्त कार्यकारिणी भारतीय मजदूर संघ, (BMS) के मंदसौर - नीमच जिले के विभाग प्रमुख गोपाल जामलिया के मार्गदर्शन में अपना कार्य संपादित करेगी।
साथ ही जिला कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में राजमल व्यास (विद्युत विभाग), मुकेश कुमार (रेल्वे विभाग), नीतू नागदा (जिला पंचायत) योगेन्द्रसिंह पंवार(विद्युत विभाग), बी.एस. चन्द्रावत (शिक्षा विभाग), रमेशचन्द्र राठौर(आटो यूनियन), जगदीश बागड़ी (विद्युत विभाग) एवं विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में पारसमल पटवा, राजेन्द्र कुमार जैन, दिनेश कुमार शर्मा, शंभुप्रसाद शर्मा,(सेवानिवृत्त विद्युत विभाग) नेमीचन्द्र पाटीदार, दिनेशचन्द्र शर्मा,(सेवानिवृत्त कृषी विभाग) को नियुक्त किया गया ।