BREAKING NEWS
REPORT : कोटडाबुजुर्ग में अवैध पेड़ कटाई का आरोप,.. <<     NEWS : कल्याण नगरी में सजेगा आस्था का महाकुंभ, 1.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान के चतुर्थ दंगल.. <<     NEWS : गुरमत शिक्षा शिविर का समापन, गुरबाणी, सिख.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती एवं कृषक.. <<     KHABAR : ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद विकास ठप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नशामुक्त भारत सप्ताह, नीमच जिले में दूसरे.. <<     BIG NEWS : देश सेवा का सपना हुआ साकार, नवचयनित.. <<     NEWS : कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के.. <<     NEWS : श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने लॉन्च किए.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ और घर के बाहर खेल रहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच के डाकघरों में जून माह की इस तारीख को.. <<     खरगोन में टीईटी मुद्दे पर शिक्षकों में चिंता.. <<     शाजापुर में किसान संघ ने कृषि समस्याओं को.. <<     मुरैना जिला अस्पताल में हाई वोल्टेज.. <<     शहडोल पुलिस की जांबाजी से बची महिला की जान,.. <<     KHABAR : कलेक्टर की पहल रंग लाई, 7 परिवारों को मिला.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन शिकायत की जांच के दौरान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2024, 11:38 am
KHABAR : श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी में श्री गुर्जरखेड़ा सरकार के जन्मोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर हुई बैठक, जनवरी माहकी इस तारीख को होगा आयोजन, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

जावी। नीमच जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कमल सरोवर की नगरी के नाम से विख्यात नगर जावी के जावी - सरवानिया महाराज मार्ग पर स्थित ऐतिहासिक श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी पर श्री गुर्जरखेड़ा सरकार के जन्मोत्सव निमित्त व्यवस्था बैठक संपन्न हुई। व्यवस्था बैठक पंडाजी घनश्याम लौहार, मन्दिर पुजारी राकेश लौहार, मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं प्रवक्ता दिलीप पाटीदार, उपाध्यक्ष बाबूलाल राठौर के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 14 व 15 जनवरी को दो दिवसीय महोत्सव के निमित्त व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। 
श्री गुर्जरखेड़ा सरकार के जन्मोत्सव निमित्त मन्दिर पर आकर्षक विद्युत साज - सज्जा, विराजित देवों का आकर्षक श्रृंगार, पूजन, अर्चन, महाआरती, महाप्रसादी, भंडारा एवं शोभायात्रा के लिये व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में व्यवस्थाओं के लिये जिम्मेदारी भी दी गई। बैठक में विशेष रूप से रामनिवास खाती, कन्हैयालाल लौहार, कारूलाल खाती, दीपक विश्वकर्मा, मदनलाल विश्वकर्मा, कारूलाल रावत, दीनू शर्मा, सुनील राठौर, पीयूष विश्वकर्मा, अनिल व्यास, देवीलाल राठौर, पीयूष लोहार, कमल सिंहल, फोरुलाल खाती, दशरथ लौहार, मुकेश रावत, राजेन्द्रसिंह चन्द्रावत, शौकीन लौहार, कारूलाल रावत, देवेंद्र प्रजापत, सुरेश चन्देल, ईश्वर सेन, प्रमोद लौहार, यश सेन, शाहरुख सहित सेवादार व अनेक भक्तजन उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री गुर्जरखेड़ा धाम मन्दिर प्रबंध समिति प्रवक्ता दिलीप पाटीदार जावी ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE