सिंगोली। तहसील के ग्राम कदवासा और महपुरा पूरण के बीच में सिमाड़ा के बालाजी के यहां पर श्री नर्मदेश्वर शिव महापुराण कथा श्रध्देय श्री गोपाल कृष्ण जी उपाध्याय मां कामाख्या धाम निशानियां सोयत कला के मुखारविंद से हो रही है आचार्य श्री ने संगीतमय शिव महापुराण कथा में बताया कि कलयुग में पार्थिव शिवलिंग की पूजन करने से मनुष्य के जीवन में दुख दरिद्रता का नाश होता है और जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होता है मंदिर में पूजन करने से मनुष्य को हजार गुना तक ज्यादा फल मिलता है कथा स्थल पर प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग का पूजन व रुद्राक्ष वितरण हो रहा है कथा का आयोजन सुतलिया परिवार के दुलीचन्द धाकड़ नानालाल धाकड़ बंशीलाल धाकड़ बाबूलाल धाकड़ महुपुरा पूरण वालों की तरफ से रखा गया है व कथा में लगभग 2000 श्रद्धालुओं ने भाग लिया व कथा के अंत में नर्मदेश्वर शिव महापुराण की आरती कर प्रसादी वितरण की गई।