नीमच। बालाजी धाम स्थित कॉलोनी में उस वक्त भीड़ जमा हो गई जब प्रशासन की टीम तहसील न्यायालय नीमच में रास्ते विवाद का लेकर दर्ज एक प्रकरण पर मौका मुआयना करने पहुंची, जिसके बाद कॉलोनी वासियों ने जहां विरोध दर्ज कराया तो दूसरी तरफ सामने वाले पक्ष ने अपनी बात रखी।
आपको बता दें कि यह मामला ढाई बीघा जमीन को लेकर राजकुमार व बलवीर सिंह के बीच चल रहा है। इसके मूल में रास्ते का विवाद है। जिसे लेकर बालाजी धाम के निवासी कॉलोनी में से कोई भी रास्ता निकलने देना नहीं चाहते। जिसे लेकर आज प्रशासन की टीम यहां पहुंची थी।