BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2024, 8:22 pm
NEWS : जेके सीमेंट वर्क्स निंबाहेडा के स्वर्ण जयंती महोत्सव के तहत होंगे विविध धार्मिक आयोजन, दिसंबर माह की इस तारीख से होगी शुरूआत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जेके सीमेंट वर्क्स निंबाहेडा के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव के तहत जेके सीमेंट द्वारा 6 से 13 दिसंबर 2024 तक विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। 
जेके सीमेंट के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने बताया कि जेके सीमेंट के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव के तहत 6 दिसंबर से 11 दिसंबर तक अति लक्ष्मी नारायण यज्ञ का आयोजन एलके सिंघानिया पब्लिक स्कूल के फुटबॉल ग्राउंड में होगा, जिसमें प्रतिदिन प्रातः 8.30 बजे से 12.30 बजे तक तथा दोपहर में 2.30 बजे से सायंकाल 5 बजे तक यज्ञ का आयोजन होगा तथा सायंकाल 5 बजे से 5.30 संध्या आरती तथा सायंकाल 5.30 से सांस्कृतिक संध्या एवं लैंप लाइटिंग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने बताया कि 6 व 7 दिसंबर को प्रसिद्ध गायक पियूषा - कैलाश द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा 8 व 9 दिसंबर को उमा लहरी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे व 10 व 11 दिसंबर को प्रसिद्ध गायक कुमार विशु द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 
इन सभी आयोजनों को लेकर जे.के. सीमेंट के अधिकारियों एवं कर्मचारीयो कि देखरेख में तैयारीयां जारी है। जेके सीमेंट के टेक्निकल हेड राजेश सोनी एवं एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा ने सभी क्षेत्रवासियों से इन सभी धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का आव्हान किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE