BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2024, 10:18 am
BIG NEWS : प्रदेश में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, भोपाल समेत कई शहरों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, आज इन जिलों में बारिश के आसार, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में ठंड (सर्दी) ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में रात का तापमान दहाई के आंकड़े से नीचे पहुंच गया है। वहीं चक्रवात फेंगल की वजह से आज मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले पांच दिनों में मौसम बदलेगा। बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर समेत आसपास के आधा दर्जन जिलों में बारिश की संभावना है। इधर, ग्वालियर समेत चंबल के क्षेत्र कोहरे की चपेट में आएंगे। 7 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ेगी।


फेंगल तूफान और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते आज बादल छाए रहेंगे। ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभागों में रात के तापमान में गिरावट आएगी। जबकि भोपाल, इंदौर और जबलपुर को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में तापमान बढ़ेगा।


इन जिलों में गिरा रात का तापमान
रविवार-सोमवार की रात शाजापुर के गिरवर में 5.9 डिग्री, छतरपुर के नौगांव में 7.8 डिग्री, सीहोर में 7.9 डिग्री, राजगढ़ में 8 डिग्री, भोपाल में 8.5 डिग्री, टीकमगढ़ में 9.3 डिग्री, रायसेन में 9.4 डिग्री, पचमढ़ी-रीवा में 9.8 डिग्री और उज्जैन में 9.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE