BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2024, 10:41 am
NEWS : प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर जमादिल आखिर की चाँदरात, उमडे आशिके दीवाना, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर मंगलवार को जमादिल आखिर की चाँदरात पर उमडे आशिके दीवाना।
दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार जमादिल आखिर की चाँदरात पर मंगलवार प्रातः काल से ही आशिके दीवाना व जायरीने दीवाना की आवक शुरू हो गई। आस्ताना ए आलिया के मुख्य मज़ार पर फूल, ईत्र, चादर पेश करने के लिए बुलन्द दरवाजा तक लम्बी-लम्बी कतारे लगी। आहता ए नूर मे महफिले मिलाद एवं कव्वाल हज़रात ने बारी-बारी से अपने कलाम पेश किए। मेला ग्राउण्ड मे 300 से उपर अस्थाई  कपड़ो, मनिहारी, खिलोने की दुकाने लगी। दुकानो पर खरीदारो की भारी भीड़ लगी रही। मिन्नत के धागे बाँधने व मिन्नत उतारने के लिए अपने बच्चो को गुड, खोपरा, सुखा मेवा, फल-फ्रुट से तोलने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। फूल वालो की दुकानो पर फूल, चादर, ईत्र खरीदने वालो की भीड रही। सांयकाल चाँद दिखाई देने से पूर्व चिराग, बत्ती के समय लोबान के साथ अर्जिया पेश कर मुल्क मे अमनो सुकून व जायरीने दीवाना की हर परेशानी दूर करने के लिए दुआ की गई तो पूरा दरगाह परिसर आमीन-आमीन की सदाओं से गूंज उठा। चाँद देखते ही लोग एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद देते नजर आए व बाबा हुजूर के धोले गुंबद को निहारते रहे।
दरगाह वक्फ कमेटी की जानिब से सर्दी से बचाव एवं छाया-पानी का माकूल इंतजाम किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE