बेरछा। मंगलवार को भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए सैनिक सिकंदराबाद हैदराबाद से भोपाल पहुंचकर बेरछा रेलवे स्टेशन पर बेरछा सहित आसपास के गांवो के ग्रामीण जन ने पुष्प वर्षा कर बेरछा रेलवे स्टेशन से तिरंगा यात्रा निकाली जिसमे समीपस्थ ग्राम उदली के निवासी हवलदार दिनेश सिंह गुर्जर पिता बंशी लाल गुर्जर जो भारतीय सेना में 20 वर्ष की गोरवमयी सेवा पूर्ण कर दिनाक 3 दिसम्बर मंगलवार को ग्रह नगर में आगमन पर पूरे नगर तिरंगा यात्रा। निकालकर देश भक्ति के तराने डीजे की धुन पर थिरकते हुए पुष्प वर्षा कर सेकड़ो लोग शामिल हुए यात्रा में खुली जीप में सवार होकर जुलूस के रूप में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया गया साथ ही पूर्व में सेवानिवृत हुए सैनिक लच्छीराम गुर्जर निवासी सेत खेड़ी का भी स्वागत सम्मान किया गया कार्यक्रम में स्वगात बेला में क्षेत्रीय विधायक अरुण भीमावत ,महेंद्र सोनी,वरिष्ठ समाज सेवी हाजी मुन्ना पठान,एडवोकेट सईद पठान,जिला पंचायत सदस्य जगदीश कराड़ा, एडवोकेट सावेद पठान,डॉक्टर शाहरुख पठान द्वारा पुष्प माला पहनाकर साल श्रीफल एव साफा बांध कर सम्मान किया इस अवसर पर परमानंद गुर्जर,डा अकबर अली खान,सोदान सिंह फा वड़ा,समीउल्ला मामा,बालचंद्र अंसल,मुकेश वर्मा,मो हुसैन मंसूरी,रसीद खान,सुनील परमार आदि तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सेवानिवृत समारोह के पश्चात प्रीतिभोज आयोजीत किया गया जहाँ बेरछा सहित अन्य ग्रामों के लोग उपस्थित रहे।