चित्तौड़गढ़। महाकुम्भ को प्लास्टिक मुक्त आयोजन बनाने के प्रयास को लेकर सम्पूर्ण देश भर में चलाये जा रहे एक थैली, एक थाली अभियान के तहत सैंती स्थित केशव मित्र मंडल समिति के 22 सदस्यों ने सहयोग राशि भेंट की।
समिति के उमेश अजमेरा ने बताया कि महाकुम्भ के लिए एक थैली, एक थाली अभियान को लेकर समिति के अनिल कुमार, प्रकाशचन्द्र मेहता, बसंत गोयल, ओमप्रकाश राव, सत्यनारायण वैष्णव, शिवप्रकाश मंत्री, मुकेश पूर्बिया, एस.डी. गुप्ता, महेश व्यास, पुष्कर नराणिया, गोपाललाल जाट, मनीष सखवाया, नटवरलाल भण्डारी, देवीसिंह राव, जितेन्द्र त्रिपाठी, विनित गुप्ता, शिवप्रकाश गुप्ता, मनोहरलाल शर्मा, प्रदीप कुमार भड़कत्या, मनोज जैन, अनिल कुमार सिंघवी आदि सदस्यों ने राशि एकत्र कर भेंट की।