चित्तौड़गढ़। भारत के पड़ौसी देश बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय पर हो रहे भारी अत्याचार लूटपाट मारपीट एवं दुष्कर्म की घटनाओं की शिवसेना की चित्तौड़गढ़ जिला इकाई ने कड़ी भर्त्सना करते हुए तीव्र रोष व्यक्त किया।
शिवसेना जिला प्रमुख गोपाल वेद, प्रवक्ता कैलाश सोनी, महेश रावत, दुर्गेश ओड़, किशन ओड़, शंभू गायरी, शिवलाल माली, भेरूलाल शर्मा, गेपाल ओड़, मनीष लोठ, कमल ओड़, रतन रेगर, प्रकाश वैष्णव आदि ने इन घटनाओं को अलोकतांत्रिक एवं मानव विरोधी बताया। उन्होंने इन घटनाओं की तुरन्त प्रभावी रूप से रोकथाम के लिए भारत सरकार से बांग्लादेश पर दबाव बना कर आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
उन्होंने इन घटनाओं को अत्यन्त ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया साथ ही शिवसेना ने भारत में रह रहे अवैध रूप से बांग्लादेशी घुसपेठियों का तुरन्त भारत से खदेड़ कर शांति व्यवस्था बनाये रखने की मांग की। शिवसैनिकों ने बांग्लादेशी घुसपेठियों को शांति व्यवस्था के लिए खतरा बताया।