नीमच। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर बुधवार शाम 4 बजे तक हिंदू सनातनी सर्व समाज की ओर से नीमच बंद का आह्वान किया था। दशहरा मैदान में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया जो दोपहर 1 बजे से प्रारंभ हुआ। इसके बाद आक्रोश रैली निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भारत माता चौराहा पहुंची। जहां प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन व आमजन मौजूद रहे।