BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2024, 5:22 pm
KHABAR : प्राचीन राम जानकी मंदिर में 5 दिन चलेगा विवाह महोत्सव, आज लग्न पत्रिका के साथ सजेगा मंडप, 6 दिसंबर को निकलेगी बारात, पढे़ खबर

Share On:-

टीकमगढ़। शहर के नजरबाग स्थित प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर में श्री राम विवाह महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बुधवार रात विवाह का लग्न कार्यक्रम होगा। गुरुवार को भगवान को तेल चढ़ाया जाएगा। मंदिर परिसर में मंडप सजाकर पंगत होगी। 6 दिसंबर को गाजे-बाजे के साथ भगवान की बारात निकाली जाएगी और मंदिर में विवाह के कार्यक्रम संपन्न होंगे।


मंदिर के पुजारी सुरेंद्र मोहन द्विवेदी ने बताया कि
हर साल की तरह इस बार भी श्री राम विवाह महोत्सव उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। श्री राम जानकी विवाह महोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में पांच दिवसीय समारोह का आयोजन रखा गया है। आज रात लग्न कार्यक्रम के साथ समारोह की शुरुआत हुई। गुरुवार को गणेश पूजन के साथ महिला संगीत और भजन कीर्तन होंगे। आज मंदिर परिसर में भगवान के विवाह का मंडप सजाया जा रहा है। 6 दिसंबर को शाम 5 बजे मंदिर से दूल्हा बने भगवान श्रीराम की गाजे बाजे के साथ बारात निकाली जाएगी। नगर भ्रमण के बाद बारात वापस मंदिर आएगी। इसके बाद वैदिक मंत्रोचार के साथ भगवान श्री राम और माता जानकी के विवाह की रस्में पूरी होगी। देर रात तक भगवान के पाणिग्रहण संस्कार के कार्यक्रम चलेंगे।


सत्यनारायण कथा के साथ होगा समापन
मंदिर के पुजारी ने बताया कि अंतिम दिन सत्यनारायण भगवान की कथा और प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। इसके साथ ही पांच दिवसीय श्री राम जानकी विवाह महोत्सव का समापन किया जाएगा।


पुष्य नक्षत्र में हुआ था मंदिर का निर्माण
मंदिर के पुजारी ने बताया कि श्री राम जानकी मंदिर का निर्माण करीब 200 साल पहले राजशाही दौर में कराया गया था। मंदिर के निर्माण की खासियत है कि महीने में केवल एक दिन पुष्य नक्षत्र के दिन मंदिर का निर्माण होता था, शेष दिन काम बंद रहता था। इस तरह 12 सालों में मंदिर का निर्माण पूरा हो सका था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE