नीमच। चलते फिरते एक व्यक्ति को चक्कर आए और देखते ही देखते वह काल के गाल में समा गया। घटना नीमच सिटी थाना अंतर्गत निपानिया की है। मुकेश पिता रामनिवास सुथार उम्र 40 वर्ष बीती रात अपना कार्य निपटाने के बाद साथी से बातचीत कर रहा था।

इसी दौरान उसे चक्कर आए और अचेत अवस्था में गिर पड़ा। तुरंत घटना की सूचना परिजनों और संबंधियों को दी गई। 108 एंबुलेंस के माध्यम से मुकेश को नीमच के जिला अस्पताल लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। मुकेश सुथार जावद थाना अंतर्गत मोड़ी का रहने वाला है। वह बिल्डिंग का काम करता था। जिला अस्पताल में आज सुबह मुकेश के शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। नीमच सिटी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
