BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2024, 12:42 pm
BIG NEWS : राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ का खुला भंडार, इस बार बनेगा दान का रिकॉर्ड, अब तक की गिनती में निकली इतने करोड़ की चढ़ावा राशि, पढ़े खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सांवलिया सेठ मंदिर में इस बार दान का रिकॉर्ड बन सकता है। मंदिर में हर महीने चतुर्दशी तिथि पर दानपात्र खुलते हैं। इस बार दीपावली पर दानपात्र नहीं खुला था। ऐसे में 2 महीने बाद दानपात्र खुले हैं। 30 नवंबर को खुले दानपात्रों से निकले दान की गिनती बुधवार शाम तक जारी रही।

बुधवार शाम तक 21 करोड़ 96 लाख 45 हजार रुपए तक गिनती पहुंच चुकी थी। गिनती अभी भी खत्म नहीं हुई है। दान की गिनती सुबह 11 बजे राजभोग आरती के बाद शुरू हुई। बुधवार को चौथे राउंड में 2 करोड़ 73 लाख 90 हजार रुपयों की काउंटिंग की गई। काउंटिंग सांवलिया सेठ की प्रतिमा के सामने जगमोहन में हुई। इसमें भेंट कक्ष में जमा मनी ऑर्डर, ऑनलाइन रुपयों का हिसाब करना बाकी है। साथ ही सोने-चांदी का तौल भी बाकी है। 

पहले दिन निकले थे 11 करोड़-
बता दें कि 30 नवंबर को पहले ही दिन 11 करोड़ 34 लाख 75 हजार रुपए की गिनती हो गई थी। दूसरे दिन 1 दिसंबर को अमावस्या के कारण काउंटिंग प्रोसेस बंद रहा। 2 दिसंबर को सुबह से शाम तक 3 करोड़ 60 लाख रुपए की काउंटिंग हुई। 3 दिसंबर को 4 करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपए गिने गए। बुधवार को चौथे राउंड में 2 करोड़ 73 लाख 90 हजार रुपयों की गिनती हुई। इस तरह से अब तक कुल 21 करोड़ 96 लाख 45 हजार रुपयों की गिनती पूरी हो चुकी है।

इस बार रिकॉर्ड की उम्मीद-
भंडार से निकली राशि की काउंटिंग जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार नया रिकॉर्ड बनेगा। भंडार के अलावा ऑनलाइन और भेंट कक्ष में आए मनी ऑर्डर के रुपयों की काउंटिंग बाकी है। सोने-चांदी का तौल आज चौथे दिन भी नहीं हुआ है। यह तौल आखिरी दिन किया जाएगा।

ऐसे होती है गिनती-
बैंक कर्मी और मंदिर मंडल के कर्मचारी मिलकर नोटों की अलग अलग गड्‌डी बनाकर रखते हैं। फिर उन्हें गिना जाता है। आखिर में पदाधिकारियों के सामने रखा जाता है। अलग अलग लोगों द्वारा दिए रुपयों की गिनती का जोड़ लगाया जाता है। इसके बाद मंदिर मंडल के सदस्य, मंदिर प्रभारी या मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी की ओर से जानकारी दी जाती है। बैंक में मंदिर का अकाउंट होता है। बैंक कर्मियों द्वारा राशि को जमा किया जाता है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE