BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2024, 12:56 pm
BIG NEWS : 7 दिसंबर से 80 दिन मंगल चलेंगे वक्री चाल, मंगल-शनि का षडाष्टक योग लाएगी प्राकृतिक अस्थिरता, बढ़ेंगी सामाजिक-आर्थिक चुनौतियां, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। 7 दिसंबर को प्रात 7 बजे मंगल ग्रह वक्री हो जाएंगे। प्रतिष्ठा, पराक्रम, भूमि, संपत्ति, पुत्र, धन-धान्य और वर्चस्व के कारक मंगल ग्रह वर्तमान में कर्क राशि में ही हैं। मंगल का वक्री काल भी कर्क राशि में ही रहेगा। 80 दिन तक कर्क राशि में वक्री मंगल अलग-अलग प्रकार के प्रभाव डालेंगे। इसमें प्राकृतिक अस्थिरता से लेकर सामाजिक और आर्थिक मोर्चों पर भी कई चुनौतियां देखने मिल सकती है।


ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बा वाला ने बताया कि मंगल ग्रह का वक्री काल 24 फरवरी 2025 तक रहेगा। यह स्थिति वैज्ञानिक क्षेत्र में शोध तथा उन्नति का संकेत तो कर रही है। लेकिन इसी क्रम में करीब तीन माह प्राकृतिक अस्थिरता की स्थिति भी दिखाई देगी। ज्योतिष शास्त्र में जब भी कोई पाप ग्रह वक्रत्व काल में प्रवेश करते हैं, तो उनका प्रभाव दिशाओं पर भी दिखाई देता है। कर्क राशि में मंगल का वक्रत्व काल अपनी निम्न स्थिति व दृष्टि के कारण दक्षिण तथा पश्चिम दिशा के राज्यों में राजनीतिक विभागीय परिवर्तन की स्थिति को दर्शा रहा है। परिवर्तन से कहीं अनुकूलता तो कहीं प्रतिकूलता का भी अनुभव होगा।


मंगल-शनि का बनेगा षड़ाष्टक योग
इस दौरान मंगल-शनि का षड़ाष्टक संबंध बनेगा।
यह संबंध क्रांतिकारी परिवर्तन की ओर संकेत करते हैं।
मंगल व शनि को विज्ञान, पेट्रो पदार्थ, नए शोध, नए आविष्कार एवं नई तकनीक का भी कारक ग्रह माना जाता है।
इनके दृष्टि संबंध से तकनीकी परिवर्तन के साथ नई-नई प्रणालियों का विकास होगा।
हथियार और सैन्य साजो-सामान, मेडिसिन, टेक्नोलॉजी, एआई, मेडिकल एप्लायंस, केमिकल रिसर्च, मेडिकल स्पेसिफिकेशंस, एनर्जी पावर सेक्टर में प्रगति होगी।
उज्जैन के विकास कार्यों में मिश्रित स्थिति दिखाई देगी


उज्जैन मंगल की भूमि है और मंगल का वर्तमान में कर्क राशि में होना प्रशासनिक दृष्टिकोण से अनुकूल है। लेकिन विकास कार्यों के मामले में यह स्थिति उतार-चढ़ाव को दर्शा रही है। अधिकारियों को सभी वर्ग के साथ सुव्यवस्थित योजनाओं का संचालन करना होगा। अगले तीन माह में कार्य की गति में तेजी तभी आ सकेगी जब कार्ययोजना पर आपसी विचार-विमर्श के साथ कार्य का हस्तांतरण होगा। अन्यथा 3 महीने की खेंच संभावित है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE