BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2024, 3:09 pm
BIG NEWS : अखिल भारतीय मेनारिया समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का निंबाहेड़ा बालाजी मंदिर पर सम्मान समारोह हुआ संपन्न, समाजसेवियों का साफा एवं अपर्णा पहनाकर किया स्वागत, पढे़ मोहन नागदा की खबर  

Share On:-

नीमच। अखिल भारतीय मेनारिया समाज के चुनाव संपन्न होने के बाद अब नव निर्वाचित पदाधिकारी का तथा समाज हित में अच्छे कार्य करने वालों का जगह-जगह पर सम्मान समारोह आयोजित हो रहे है। इसी कड़ी में 4 दिसंबर को निंबाहेड़ा में बालाजी मंदिर पर चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ जोनके पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाज के वरिष्ठ समाजसेवी पृथ्वीराज मेनारिया द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी एवं समाजसेवियों का साफा एवं अपर्णा पहनाकर स्वागत सम्मान किया।

इस अवसर पर समाजसेवी पृथ्वीराज मेनारिया ने आए हुए सभी आगंतुकों का भी अपर्णा पहन कर स्वागत सम्मान किया। मेंनारिया ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी आने वाले समय में समाज को और भी ऊंचाई पर पहुंचाएंगे तथा समाज को अपनी नेतृत्व क्षमता से और भी ऊंचाई पर ले जायेगे। इस अवसर पर अखिल भारतीय मेनारिया समाज के राष्ट्रीय महामंत्री भरत मेनारिया धीनवा ने कहा कि समाज हित में और भी आगे सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे तथा समाज को मजबूत करेंगे तथा समाज सेवा मैं हमेशा तत्पर रहेंगे। तथा सभी को साथ मिलकर हमें समाज को नहीं ऊंचाइयों पर पहुंचना है। अखिल भारतीय में न्याय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुपस्थिति में भरत मेनारिया ने संबोधित किया। इस अवसर पर वॉइस ऑफ़ एमपी के विज्ञापन प्रबंधक तथा पत्रकार मोहन नागदा एवं चंद्रशेखर मेहता संपादक अर्जुन सर्जन का भी समाज हित मैं किए गए कार्यों एवं सकारात्मक खबरों हेतु साफा एवं अपर्णा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में इनका किया गया सम्मान- भरत मेनारिया राष्ट्रीय महामंत्री, सत्यनारायण शर्मा मंत्री चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ जॉन, बाबूलाल नागदा काना खेड़ा,यशवंत मेनारिया (मंत्री)मेनार, ओम प्रकाश में नारिया उपाध्यक्ष मेनार, डबर लाल मेनारिया भादवा माता मंत्री मध्य प्रदेश जोन, श्याम नागदा समाजसेवी रेवली देवली, लाला नागदा पूर्व जॉन मंत्री रेवली देवली, प्रकाश पुरोहित उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश जोन, रामबाबू नागदा पूर्व उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश जोन (कानाखेड़ा), कन्हैया लाल शर्मा धीनवा, समाजसेवी सोहनलाल मेनारिया रानीखेड़ा, बद्री लाल शर्मा, भूतपूर्व महामंत्री मुकेश मेंनारिया, बाबूलाल नागदा नागदा बस खानखेड़ी, शांतिलाल मेनारिया जलमिडी, दशरथ मेनारिया (ओछड़ी)उपाध्यक्ष  चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ जोन का सम्मान किया गया तथा हजारों की तादाद में समाजजन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा बाद में सभी का सहभोज के साथ कार्यक्रम  संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आभार पृथ्वीराज मेनारिया ने माना तथा कार्यक्रम का सफल संचालन घनश्याम मेंनारिया निकुम द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE