BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2024, 4:19 pm
KHABAR : मदन राठौर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, शासकीय नौकरी छोड़कर विगत 55 वर्षों से निरंतर लीन है अपनी कला साधना में, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। चित्रकार मदन राठौर ग्राम खेड़ली,तहसील मनासा के निवासी होकर कला जगत के विश्वपटल पर इनका नाम दर्ज है। मदन राठौर बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। आप कवि, चित्रकार,और मूर्तिकार हैं और गर्व की बात यह है कि आप एक किसान हैं ।शासकीय नौकरी छोड़कर मदन राठौर विगत 55वर्षों से निरंतर अपनी कला साधना में लीन हैं।वर्ष 1983में विश्व के प्रतिष्ठित संस्थान (B B C London)ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कार्पोरेशन लंदन द्वारा आयोजित विश्वस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार जीतकर "विश्वविजेता चित्रकार"का अवार्ड प्राप्त किया।तथा बीबीसी ने मदन राठौर और इनकी पत्नी को लंदन बुलाकर बुश हाउस में भव्य समारोह कर सम्मानित किया तथा दस दिनों तक राजकीय अतिथि के रूप में पूरे ब्रिटेन की यात्रा करवाई।साथ में फ्रांस और इटली की यात्रा भी करवाई। इस योगिता में विश्व के अस्सी देशों के 1227 चित्रकारों में भाग लिया था। चित्रकार मदन राठौर 72वर्ष की उम्र में भी चित्रकला की निरन्तर साधना साधनारत हैं। आप भारतीय परम्परागत मिनिएचर शैली में सिर्फ एक बाल की नोक से चित्र बनाने में सिध्दहस्त हैं तथा इनकी रूरल पैंटिगस् भी बहुत लोक प्रिय हैं।भारत के बड़े बड़े शहरों में इनके चित्रों की प्रदर्शनियां लगती रहती हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE