मंदसौर। गांव काचरिया चन्द्रावत मे स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय मे गुरुवार को सुबह 11 बजे समाजसेवी संस्थाओ ने 5 वीं से 8 वीं तक के करीब 100 से अधिक छात्र छात्राओं को ऊनी व गर्म स्वेटर और जरकिन प्रदान की।लायंस क्लब पिपलियामंडी शक्ति की पदाधिकारी नीलिमा अग्रवाल, दीपिका पटवा ने छात्र छात्राओ को वस्त्र प्रदान किये।इस मौके पर सरपंच पति ईश्वर धनगर, बंशीलाल पाटीदार ने अथितियों का स्वागत किया। आभार प्रधानचार्य मधुसूदन हाडा ने माना। नीलिमा अग्रवाल दीपिका पटवा ने बताया की क्लब द्वारा समय समय पर आयोजन करते हुए बच्चो और महिलाओ के हितार्थ विभिन्न आयोजन किये जाते है। शिविर के माध्यम से सिलाई सिखाने, बच्चो के केरियर से संबंधित मार्गदर्शन दिया जाता है। वही जरूरतमंदो को वस्त्र के साथ ही अन्य वस्तुए निशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है।