चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक बैंक अध्यक्ष डॉ. आई. एम. सेठिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे एनपीए व अतिदेय ऋण खाते में वसूली के लिए कुर्की जारी कर वसूली अभियान में कठोरता बरतने के साथ ही मार्च समाप्ति तक व्यावसायिक लक्ष्य अर्जित करने के प्रयासों में स्टॉफ की भूमिका, ऑडिट अनुपालन समयबद्ध करने, विभिन्न प्रचलित नीतियों पर विशेष करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए।
प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी के अनुसार निदेशक सीए दिनेश कुमार सिसोदिया, राधेश्याम आमेरिया, बाल किशन धूत, वृद्धिचन्द कोठारी, कल्याणी दीक्षित, बाबर मल मीणा, सीए दिप्ती डाड सेठिया, सीए नितेश सेठिया, प्रबन्धन मण्डल सदस्य आदित्येन्द्र सेठिया के सानिध्य में सम्पन्न बैठक में ऋण स्वीकृतियों के साथ ग्राहक सेवा, सुरक्षा व्यवस्था एवं संगामी लेखा परीक्षण की अनुपालना इत्यादि की भी विस्तृत समीक्षा की गई। बेगूं में नवीन परिसर में शाखा स्थानान्तरण की कार्यवाही का भी अनुमोदन किया गया। बैठक में एनपीए खातों एवं अतिदेय वसूली के लिए धारा 99-100 के अधिकारों के तहत् कुर्की वारन्ट जारी करने के अधिकारों का कठोरतापूर्वक प्रयोग कर ऋण वसूली अभियान में तीव्रता लाने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में ब्लू बैंकों अवॉर्ड के लिए नामित होने पर भी हर्ष व्यक्त किया गया जो आगामी दिनांक 27.01.2025 से 29.01.2025 में लोनावाला में प्रदान किया जायेगा।
बैठक का संचालन प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी ने किया एवं आभार सीए दिनेश कुमार सिसोदिया ने व्यक्त किया।