नीमच। जिले के जावद थाना अंतर्गत दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक व्यक्ति का नाम घनश्याम सिंह पिता बंसी सिंह राजपूत उम्र 55 वर्ष निवासी खेरखेड़ा लासूर है। घटना में राजू पिता तेजपाल उम्र 23 वर्ष निवासी भरभड़िया का पैर फ्रैक्चर हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा आज गुरूवार को लगभग शाम 6 बजे हुआ है। दुर्घटना सरवानिया और जावी के बीच की बताई जा रही है। राजू ने शराब पी रखी थी। दोनों को नीमच की 108 एम्बुलेंस के पायलट पंकज बैरागी और ईएमटी परमानंद पाटीदार की सहायता से जिला अस्पताल नीमच लाया गया। यहां डॉक्टर ने घनश्याम सिंह पिता बंसी सिंह को मृत घोषित कर दिया। राजू का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
