चित्तौड़गढ़। सीमेन्ट निर्माण में उत्कृष्ट गुणवत्ता और सामाजिक समरसता की प्रतीक निम्बाहेड़ा की जे.के. सीमेन्ट ईकाई की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भव्य उत्सव का आयोजन निम्बाहेड़ा में होगा। निम्बाहेड़ा एवं मांगरोल इकाई के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने बताया कि निम्बाहेड़ा इकाई के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 7 दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा जो कि भारतीय परम्परा और उल्लास का विशिष्ठ संगम बनेगा।
इस इकाई के गोरवपूर्ण क्षण एवं कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाने के लिये समूह के चेयरपरसन सुशीला सिंघानिया, वाईस चौयरमेन डॉ. निधिपति सिंघानिया, विधि सिंघानिया, प्रबन्ध निदेशक डॉ. राघवपत सिंघानिया, उप प्रबंध निदेशक माधवकृष्ण सिंघानिया एवं सिंघानिया परिवार की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। इसी के साथ ही क्षेत्र के प्रमुख गणमान्य नागरिक एवं राजनेतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तीयों इस कार्यक्रम में शामिल होकर इस ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनेगी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन सुबह 8.30 बजे से 12.30 बजे तक यज्ञ होगा, जिसमें आचार्य त्रिलोकीनाथ जेटली जी के सानिध्य में समस्त जन कल्याण एवं विश्व शान्ति की कामना के लिये 2.5 लाख आहुतियों से यज्ञ होगा।
उल्लेखनीय है कि विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्यक्रमों के माध्यम से जे.के. सीमेन्ट नीम्बाहेड़ा इकाई और जे. के. समूह सदैव अपनी उपस्थिति सशक्त माध्यम के रूप में प्रदर्शित करता रहा है, जिसमें मुख्य रूप से युवाओं के कौशल विकास के लिये आई.टी.आई. की स्थापना, गांव में महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिये प्रशिक्षित करना, दिव्यांग व्यक्त्तियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिये निःशुल्क उपकरण वितरण, पशुधन संमवर्धन कार्यक्रम, सरकारी स्कूलों का नवीनीकरण एवम् विकास, आंगनवाड़ियों को गोद लेकर संचालित करना, निम्बाहेड़ा नगर में जे.के. कंसर्ट हॉल की स्थापना, गांवों में सामुदियक भवनों एवं सड़कों का निर्माण व पेयजल की सुविधा प्रदान करना, चिकित्सा के क्षेत्र में राजकीय जिला चिकित्सालय निर्माण एवं चिकित्सा उपकरणों में सहयोग, एवं चल चिकित्सा ईकाई द्वारा गांवो में स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवाईयों का वितरण, मेन्मा चिकित्सा शिविर का आयोजन करना, सड़क सुरक्षा के तहत हेल्मेट वितरण एवम् पर्यावरण सुरक्षा के उद्देश्य से नियमित रूप से पौधारोपण कार्यक्रम संचालित कर समूह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी भूमिका का निर्वाहन करने के लिये प्रतिवद्ध है।
निम्बाहेड़ा एवं मांगरोल इकाई के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने बताया कि सिघानिया परिवार वर्ष 1974 में निम्बाहेड़ा आये और निम्बोड़ा नगर को ही अपना परिवार बना लिया। सीमेन्ट निर्माण के क्षेत्र में सिंघानिया परिवार ने 1974 में निम्बाहेड़ा प्लान्ट की शुरुआत 0.8 मिलीयन टन प्रतिवर्ष की क्षमता के साथ शुरुआत की, जो आज जे. के. समूह की निर्माण की कुल क्षमता 24 मिलीयन टन प्रतिवर्ष तक पहुंच गयी है।
यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने अधिक से अधिक संख्या में आमजन से इस कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को और अधिक उर्जावान और सशक्त बनाने का आग्रह किया है।