BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2024, 12:25 pm
KHABAR : 100 जरूरतमंद के बीच बाटेंगे कम्बल, दूसरे चरण में असहाय के पास पहुचेंगे एनएसएसजी सदस्य, ठंड में निभा रहे हैं अपना फर्ज, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मानव सेवा करना परमधर्म है। कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। इसी उद्देश्य के मद्देनजर नगर समस्या सुझाव ग्रुप के एनएसएसजी विंग द्वारा वास्तविक में जिन्हें कंबल की जरूरत है उन्हें ढूंढ ढूंढ़ कर दे रही है। प्रथम चरण में ग्रीन बेल्ट पर 300 से अधिक महिला पुरुषों व बच्चों को गर्म कपड़े व कम्बल बांटने के पश्चात द्वितीय फेस की शुरुआत आज शुक्रवार शाम 7 बजे से हो रही है।
उक्त जानकारी देते हुवे ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल सोनू ने बताया कि ग्रुप के सदस्यों व दानदाताओं के सहयोग से निर्धारित रूपरेखा के तहत गरीब लोगों को मदद की जाती है। द्वितीय चरण में झुग्गी झोपड़ी में निवास कर रहे निर्धन के साथ ही स्टेशन, बस स्टेण्ड आदि स्थानों पर ठिठुरते असहाय व्यक्ति तथा जिला अस्पताल व ट्रामा सेंटर में भर्ती आंचलिक व बाहरी जरूरतमंद मरीज आदि के बीच पहुंचकर ठंड के मौसम में गर्म कपड़े और 100 कंबल का वितरण किया जाएगा।
इस हेतु सोश्यल मीडिया के माध्यम से भी जरूरतमंद के नाम एकत्रित किये जा रहे है उन्हें भी पहुंचकर कम्बल देंगे। आज दूसरे चरण की शुरुआत में संयुक्त कलेक्टर प्रीति संघवी, डिप्टी कलेक्टर रश्मि श्रीवास्तव, सिटी थाने की एसआई संगीता चौहान सहित समाजसेवीगण व ग्रुप के सदस्य साथ रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE