नीमच। राजस्व महाअभियान के तहत संयुक्त तहसील भवन में 6 व 7 को विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज तहसील भवन में शिविर के प्रथम दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण भूखंड धारक ई केवाईसी कराने के लिए शिविर में पहुंचे। बताते चलें कि राजस्व महाअभियान के तहत नीमच सिटी, रावतखेड़ा, जेतपुरा, चौथखेड़ा, जमुनियाखुर्द दुलाखेड़ा, कनावटी, भोलियावास, बरूखेड़ा, हिंगोरिया, पिपलिया बाग, चंगेरा, डुंगलावदा, अरनियाकुमार क्षेत्र के निवासरत भूखण्ड धारकों के लिए 6 एवं 7 दिसम्बर 2024 को तहसील भवन परिसर नीमच में प्रातः 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का आज प्रथम दिन था। उक्त गांव के सभी भूखण्ड धारक शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ लेने के लिए शिविर में भूमि संबंधी दस्तावेज खसरा, नकल, आधार व आधार से लिंक मोबाईल साथ लेकर उपस्थित हो रहे है। यह कार्य पूर्णतः निःशुल्क किया जा रहा है। भूखंड धारकों के लिए ई केवाईसी कराना अनिवार्य है।