BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2024, 6:21 pm
BIG NEWS : आईफोन मोबाईल व चैन लूट का एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल व चैन का हिस्सा बरामद, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कपासन थाना क्षेत्र में हाईवे पर  मोटर साईकिल सवार दम्पति को रूकवा कर महिला से आईफोन मोबाईल, चैन व कान के टॉप्स लूट के मामले में कपासन थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से लूटा गया एप्पल कम्पनी का मोबाईल एंव सोने की चैन का एक हिस्सा बरामद किया गया है। गिरफतार आरोपी उच्च दर्ज का बदमाश होकर पूर्व में लूट एवं शराब तस्करी के मामलों में लिप्त रह चुका है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत 14 अक्टूबर को दोपहर एक महिला अपने पति के साथ आर.एन.टी कॉलेज कपासन से अपने घर कांकरिया जा रही थी। कपासन में हाई वे के पास में स्थित दुर्गा माता मन्दिर के पास पहुंचे, तो पीछे से दो जवान उम्र के व्यक्ति मोटर साईकिल लेकर आये और उनकी मोटर साईकिल के आडे लगा उन्हें रूकवा कर दोनों ने उसे व उसके पति को चाकु दिखा डरा धमका कर उसका मोबाईल आईफोन एप्पल  एंव उसके गले में पहनी सोने की चैन करीब एक तोला व कान में पहने सोने के टॉप्स करीब तीन ग्राम छीन कर अपनी मोटर साईकिल से भाग गये। जिस पर पुलिस थाना कपासन पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

दम्पति से हुई उक्त लूट की वारदात का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने व माल बरामद करने के लिए एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी कपासन हरजी लाल यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी कपासन रतन सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में थाने के उप निरीक्षक लादूलाल, कानि. महेन्द्र सिंह, वेदप्रकाश व पप्पूराम द्वारा तकनीकी रूप से अनुसंधान करते हुए लूट की वारदात करने वाले कपासन थाने की मेवदा कॉलोनी निवासी दो आरोपियों पिन्टू उर्फ पोमा पुत्र देवीलाल कंजर एंव रोशनलाल को नामजद कर तलाश कर आरोपी पिन्टू उर्फ पोमा पुत्र देवीलाल कंजर से पूछताछ कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया हैं। उक्त घटना में लूटा गया माल एप्पल कम्पनी का मोबाईल एवं सोने की चैन के एक टुकडे को आरोपी के घर से बरामद किया गया। विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपी रोशनलाल उर्फ प्रकाश कंजर की तलाश जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE