BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2024, 6:33 pm
KHABAR : चीताखेडा के श्री चन्द्रप्रभु जी और श्री सिद्ध चक्रप्रभु जी जिनालय के शिखर पर चढ़ाई वार्षिक धर्म ध्वजा, पढ़े भगत मांगरिया की खबर

Share On:-

चीताखेड़ा। स्थानीय गांव के मध्य स्थित माणक चौक के पास  श्री चंदप्रभु जी बड़ा जिनालय और श्री सिद्ध चक्र प्रभु जी जिनालय के शिखर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी शुक्रवार को  परम पूज्या साध्वी श्री भक्ति रेखा श्रीजी आदि ठाणा 4 पावन निश्रा में  जैन श्वेताम्बर श्री संघ के तत्वावधान में कार्यक्रम पूरी सादगीपूर्ण माहौल में ढोल ढमाकों के साथ विधि-विधान पूर्वक थाली और डंका की स्वर लहरियों के साथ अष्ट प्रकारी पूजा अर्चना आरती कर ध्वजा लाभार्थी परिवार द्वारा चढ़ाई गई। 

उल्लेखनीय है कि श्री चंद्र प्रभु जी जिनालय पर शिखर कलश पर ध्वजा चढ़ाने के लाभार्थी हंसराज हरपार लालका परिवार नीमच और सिद्ध चक्रप्रभु जी के जिनालय पर शिखर पर धर्म ध्वजा के लाभार्थी देवीलाल जी नाहटा परिवार नीमच के द्वारा जय-जयकार के साथ चढ़ाई गई। सर्वप्रथम श्री चंदप्रभु जी बड़ा जिनालय पर क्रियाकारक मनिष पितलिया के द्वारा पूरी विधि-विधान पूर्वक पूजा पढ़ाई गई। 

ट्रस्ट अध्यक्ष सुनिल कुमार सगरावत, ट्रस्ट सचिव शांतिलाल सगरावत नीमच, सरपंच श्रीमती मंजू जैन, श्रीमती चमेली देवी सगरावत, जैन श्री संघ ट्रस्ट सचिव अशोक कोठारी, ट्रस्टी पारस सगरावत, पूर्व सरपंच बसंती लाल जैन, गोपाल जैन सहित जैन समुदाय के श्रावक- श्राविकाएं बड़ी संख्या में मौजूद थे। चंद्र प्रभु जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट सचिव शांतिलाल सगरावत नीमच ने कहा है कि प्रतिदिन जिनालय के शिखर पर लहराती ध्वजा के दिव्य दर्शन करने से पूरा दिन मंगल मय बन जाता है। जीवन में उन्नति और सुख समृद्धि होती है। कार्यक्रम के अंत में जिनालय के शिखर पर धर्म ध्वजा रोहण के लाभार्थी परिवार की तरफ से प्रभावना वितरण की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE