BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2024, 7:12 pm
KHABAR : नीमच में मनाया संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रतिमा स्थल पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को आज उनके 69 वे महापरिनिर्वाण दिवस पर कृतज्ञ राष्ट्र ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नीमच में भी विभिन्न राजनीतिक पार्टियों, समाजसेवी संगठनों और शहर वासियों द्वारा अंबेडकर सर्किल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। देश के प्रति डॉ भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद कर पुष्पांजलि और शब्दांजलि दी गई। नीमच के शोरूम चौराहा स्थित अंबेडकर सर्किल पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा के जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, महेंद्र भटनागर, हेमंत हरित,मोहन राणावत,कांग्रेस के महेश वीरवाल,प्रभु चंदेल, योगेश प्रजापत, मनोहर अंब, आशा सांभर, राकेश अहीर, बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता आदि ने पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उल्लेखनीय है कि बाबा साहब समाज सुधारक और विद्वान के रूप में ख्यातनाम है। उन्होंने दलितों की स्थिति में सुधार करने और छुआछूत प्रथा को समाप्त करने में बड़ी भूमिका निभाई। देश के पहले कानून मंत्री रहे।महिला उत्थान और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। चौत्य भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। 6 दिसंबर 1956 को उनका निधन हुआ था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE