BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2024, 10:09 am
HOROSCOPE TODAY : मेष, कन्या और कुंभ राशि वालों को नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, पढ़े आज का राशिफल वॉइस ऑफ एमपी के साथ

Share On:-

मेष दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी होगी। आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। किसी से यदि आपने कोई वादा किया था, तो उसे भी आप आसानी से पूरा कर पाएंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उनकी अपने किसी पुराने प्यार से मुलाकात हो सकती है। आपको कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपके विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।


वृषभ दैनिक राशिफल 
आज आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। यदि प्रॉपर्टी को लेकर कोई डील चल रही थी, तो उसके भी लटकने की संभावना है। आप किसी पारिवारिक समस्या को लेकर टेंशन में रहेंगे, जिसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श की आवश्यकता होगी। आपको धर्म-कर्म के कार्यों से भी जुड़ने का मौका मिलेगा।


मिथुन दैनिक राशिफल 
आज आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। आज नई प्रॉपर्टी को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपके कुछ खर्च आपको परेशान करेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बिजनेस में कोई बदलाव करना आपको नुकसान दे सकता है। आपको अपने सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है।


कर्क दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने बिजनेस में तरक्की करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। करियर को लेकर भी आपको कोई टेंशन नहीं रहेगी। जीवनसाथी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपकी काफी मुश्किलें कम होगी। आपको अपने पिताजी की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।


सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। विद्यार्थियों की समस्याएं दूर होंगी। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं। माता-पिता आपके कामों से काफी खुश रहेंगे। आपकी वाणी व व्यवहार से लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। आपको काम की अधिकता रहने के कारण शारीरिक थकान अधिक रहेगी। आपको आराम के लिए भी समय निकालना होगा, नहीं तो आपकी सेहत में गिरावट हो सकती है। आपके धन संबंधित काम पूरे होंगे।


कन्या दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक समस्याएं आती रहेगी। आपको किसी से कोई बात कहने का मौका मिलेगा। आपका कोई नया विरोधी उत्पन्न हो सकता है। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, जिससे आपका काम लटकने की संभावना है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको परिवार के सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी।


तुला दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहने वाला है, क्योंकि आपने यदि किसी संपत्ति की खरीदारी की योजना बनाई थी, तो वह भी लटक सकती है। बिजनेस में भी आपके कुछ नए विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं, जिससे आपको बचना होगा। परिवार में एकजुटता बनी रहेगी। आपको अपने छोटों की कुछ गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। जीवनसाथी के करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे आपको खुशी होगी।


वृश्चिक दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको पारिवारिक समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उससे कुछ नहीं कहेंगे। आपकी कोई गलती आपके लिए समस्या बन सकती है। आपको अपने किसी सहयोगी से मन की बात नहीं करनी है, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामले में अच्छा रहने वाला है। यदि आपकी कोई डील लंबे समय अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगेगी। आपको किसी काम को लेकर समस्या आ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।


मकर दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, उनके कहने में आकर किसी बात के लिए आप हां ना करें। आप नौकरी में यदि बदलाव के बारे में सोच रहे हैं, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन काम कर रहे लोग किसी बड़े ऑर्डर के मिलने से खुश रहेंगे। आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। किसी को धन उधार देने से बचें।


कुंभ दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए मध्य रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस में किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा, जिसमें आप पूरी लिखा पढ़ी करके आगे बढ़े। आपको कोई सम्मान भी मिल सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी काम को पूरा न होने से निराशा हो सकती है। आप आज कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट न करें, नहीं तो इसमें आपको नुकसान होने की संभावना है। 


मीन दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। संतान भी आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपका किसी से बेवजह झगड़ा हो सकता है। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप थोड़ा सतर्क रहेंगे, क्योंकि इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार आ सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की सेहत में गिरावट आने के कारण आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। भाई व बहनों से रिश्ते बेहतर रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE