BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2024, 11:32 am
KHABAR : श्रीकृष्ण-बलराम-सुदामा को ठंड से बचाने अंगीठी जलाई, उज्जैन में ढाई डिग्री गिरा तापमान, सांदीपनि आश्रम में भगवान को केसरिया दूध-जलेबी का भोग, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। तापमान में दो डिग्री की गिरावट के साथ ही मंगल नाथ रोड स्थित सांदीपनि आश्रम में विराजित श्रीकृष्ण, बलराम, सुदामा और महर्षि सांदीपनि को अब ठंड लगने लगी है। इन सभी को ठंड से बचाने के लिए मंदिर को अंगीठी जलाकर गर्म रखा जा रहा है। भगवान को ऊनी वस्त्र पहनाए गए हैं। केसरिया दूध और जलेबी का भोग लगाया जा रहा है।


उज्जैन में सोमवार को पारा 9 डिग्री तक पहुंचा था। जिसके बाद चार दिन तक पारा 16 डिग्री के आसपास रहा। अब शुक्रवार रात को पारा करीब ढाई डिग्री गिरकर 13.8 डिग्री पर पहुंच गया है। ठंड बढ़ने से श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में भगवान को ठंड से बचाने के लिए तरह-तरह के जतन किए जा रहे हैं। सुबह आरती के पश्चात श्रीकृष्ण-बलराम-सुदामा को ऊनी वस्त्र धारण करवाए गए। ठंड से बचाने के लिए भगवान के सामने अंगीठी रखी गई। महर्षि सांदीपनि जी और बाल गोपाल को भी शाल उढ़ाई गई। मंदिर के पुजारी रुपम व्यास ने बताया की प्रति वर्ष अनुसार कार्तिक पूर्णिमा से मकर सक्रांति तक भगवान को ठंड से बचाने के लिए उनका विशेष ध्यान रखा जाता है।


पंडित व्यास ने बताया कि श्री कृष्ण, बलराम और सुदामा गुरु सांदीपनि आश्रम में अपने बाल्य काल में रहे थे। ठंड में सबसे ज्यादा बच्चों की देख भाल की जाती है। इसलिए हमारा दायित्व है कि कृष्ण के इस बचपन में हम उनकी सेवा कर सके। फिलहाल सभी को ऊनी कपड़े पहनाकर अंगीठी लगाई गई है। भगवान को सुबह गर्म दूध-जलेबी और गर्म भोजन का भोग लगाया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE