BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2024, 1:47 pm
KHABAR : अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर भीम अनुयायियों ने दी संविधान निर्माता बाबा साहब को श्रद्धांजलि, नमन कर किया आदर्शों को याद, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न, राजनीतिज्ञ , महान समाज सुधारक एवं सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाने वाले महामानव बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर के 69 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को शाम को चीताखेड़ा आंबेडकर सर्कल पर स्थापित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर केंडिल जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए पुण्य स्मरण कर  उपस्थित भीम अनुयाई विनय मांगरिया, नागेश्वर राठौर, धनेश मांगरिया, विशाल जावरिया ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य रूप से बड़ी संख्या में भीम अनुयाई मौजूद थे। 

इस अवसर पर मौजूद भीम अनुयायियों को विनय मांगरिया ने कहा कि सामाजिक समरसता किसी एक के प्रयास से नहीं अपितु सभी के प्रयास से संभव हो पाएंगी। शिक्षा व्हाइट कॉर्नर जॉब के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के उत्थान के लिए होनी चाहिए साथ ही बाबा साहब ने किस प्रकार विषम परिस्थितियों के बावजूद संविधान के निर्माण में अपना योगदान दिया उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। नागेश्वर राठौर ने महा परी निर्वाण दिवस पर उनके विचारों और योगदान को याद करते हुए कहा कि हमें उनके द्वारा प्रचारित मूल्यों को अपनाना चाहिए। उन्होंने सामाजिक असमानता के खिलाफ लड़ने और एक समान व न्यायपूर्ण समाज की स्थापना के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE