नीमच। शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच संकल्पित है संस्था सदस्यों द्वारा विगत 10 वर्षों से निरन्तर अभियान चला कर शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने हेतु शहर के गली, मोहल्ले, कालोनियो, बाजार ही नहीं बल्कि शहर के 40 ही वार्डों में स्वच्छता अभियान चला कर शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में जुटी हुई है, संस्था सदस्यों द्वारा डिप्टी कलेक्टर, शहरी विकास परियोजना अधिकारी चन्द्रसिहं धार्वे के मार्ग दर्शन में नगरपालिका की सहभागिता में नियमित एवं साप्ताहिक अभियान चलाए जा रहे हैं, संस्था का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ नीमच स्वस्थ नीमच बनाने के साथ ही शहर को प्रथम पायदान पर लाना है, इस अवसर पर संस्था संरक्षक इंजिंनियर नवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि शहर को स्वच्छ सुंदर बनाना हम सभी का दायित्व है, घर से निकलने वाला गीला सुखा गंदा कचरा सड़क एवं नालियों में न डालें गंदा कचरा नगरपालिका की कचरा गाड़ी में ही डालें, गंदगी एवं प्रदुषित वातावरण से वायु प्रदुषण, पोलेथिन थैलियों से खतरनाक बिमारियां,फेफड़े खराब होना,दमा, चिकनगुनिया,डेगुं, मलेरिया ही नहीं बल्कि कैंसर जैसी बिमारियों होती है, पोलेथिन थैलियों का उपयोग कतई न करें, अपने निवास एवं दुकान के आसपास साफ-सफाई कर शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें, संस्था अध्यक्ष एवं स्वच्छता विकास अभियान संस्था के महासचिव किशोर बागड़ी ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत संस्था सदस्यों एवं नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा शनिवार दिनांक 7 दिसंबर 2024 को प्रातः 7 से 11 बजे तक शिवाजी सर्कल चोराहा से गांधी नगर एवं जवाहर नगर स्थित महु - नसीराबाद मुख्य मार्ग के दोनों ओर संस्था सदस्यों एवं नगरपालिका के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया इस अवसर पर सड़क के दोनों किनारों से प्लास्टिक, पोलेथिन थैलियां, पन्नी, जुते चप्पल, फटे पुराने कपड़े, कंटीली झाड़ियां आदि 4 घंटे श्रमदान कर 3 ट्राली से अधिक गंदा कचरा एकत्रित कर ढेर लगा कर सड़क मार्ग को स्वच्छ सुंदर बनाने में कड़ी मेहनत की गई।
बागड़ी ने नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा से मांग की गई कि शहर की सुन्दरता हेतु शहर के सभी बाग बगीचे,ग्रीन बेल्ट परिसर के चारों ओर लगे सीमेंट पोल पर रंग रोगन किया जाए ताकि ग्रीन बेल्ट की सुंदरता का स्वच्छता सर्वेक्षण में लाभ मिल सके,संस्था सचिव दुलीचंद कनेरिया ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में नीमच शहर अच्छी पायदान पर आएं इस हेतु शहरवासी भी शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें, अभियान में संस्था संरक्षक नवीन अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर बागड़ी, सचिव दुलीचंद कनेरिया, कोषाध्यक्ष रमेश मोरे, उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा, सुकुमार आगार,मनीष काठेंड,इलाईस भाई कुरेशी नगरपालिका के स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक, दरोगा विक्की घेंघट, श्यामलाल, सफाई कर्मचारी संजय पथरोड, विकास कल्याणी,जे सी बी कर्मचारी फारुख खान आदि ने 4 घंटे श्रमदान सहभागिता निभाई, उक्त जानकारी संस्था उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा ने दी है।